Menu Bar

Tuesday, January 31, 2017

निम्न रक्त चाप | Low Blood Pressure

निम्न रक्तचाप की बीमारी के लिए सबसे अच्छी दवा है गुड। ये गुड पानी में मिला कर, नमक डालकर, नीबू का रस मिलाकर पी लें । एक ग्लास पानी में 25 ग्राम गुड, थोडा नमक, नीबू का रस मिला कर दिन में दो तीन बार पिने से निम्न रक्त चाप  (Low Blood Pressure ) सबसे जल्दी ठीक होता है ।

और एक अच्छी दवा है ..अगर आपके पास थोड़े पैसे है तो रोज अनार का रस पिए, नमक डालकर । इससे बहुत जल्दी लो BP ठीक हो जाता है।
  • गन्ने के रस में नमक डालकर पीने से भी लो BP में फायदा होता है।
  • संतरे के रस में नमक डालकर पीने से भी लो BP में फायदा होता है।
  • अनन्नास के रस में नमक डालकर पीने से भी लो BP में फायदा होता है।
  • Low BP के लिए मिश्री और मक्खन मिला कर खाने से  – लो BP जल्दी ठीक हो जाता है ।
  • Low BP के लिए दूध में घी मिला कर पिए, एक ग्लास देशी गाय का दूध और एक चम्मच देशी गाय का घी मिला के रात को पिने से लो BP बहुत अच्छे से ठीक होगा।
  • Low BP की के लिए नमक का पानी दिन में दो तिन बार, पीने से भी फायदा मिलता है ।