Menu Bar

Friday, October 28, 2016

पेट दर्द | Stomach Pain

पेट दर्द निवारण चूर्ण:
भुना जीरा       
हींग
काली मिर्च      
सूखी पुदीना पत्ती
सोंठ
लहसुन
धनिया
प्रत्येक 10-10gm तथा काला नमक 5 gm लें और मिक्स करके रख लें ।
खाने के बाद 1/2 चम्मच गर्म पानी से लें ।

Thursday, October 27, 2016

नाक से पानी आना | Watering from the nose

नाक से अगर पानी निकल रहा है, तो अजवाइन को थोड़ा सेककर गर्म करके पोटली बना लें फिर उसको धीरे धीरे सूंघे नाक से पानी आना बंद हो जायगा।

Monday, October 17, 2016

ज्यादा वजन | Over Weight


ग्रीन टी :
युनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में माना की ग्रीन टी में विशेष प्रकार के पोलीफेनॉल्स पाए जाते हैं जिससे शरीर में फैट्स को कम करने में मदद मिलती है।

Saturday, October 15, 2016

ज्यादा वजन | Over Weight


गर्म पानी के साथ शहद :
रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ शहद पीने से वजन घटाने में बहुत आसानी होती है। इससे शरीर में शुगर का लेवल ठीक रहता है और त्वचा भी दमकती है।

Friday, October 14, 2016

ज्यादा वजन | Over Weight


नींबू पानी :
वजन घटाने के लिए रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन भी एक कारगर उपाय है। सर्दियों में जिन्हें ठंड या साइनस की समस्या है वे पानी को गुनगुना करके उसमें नींबू डालकर ‌पी सकते हैं।

Thursday, October 13, 2016

ज्यादा वजन | Over Weight


टमाटर-दही का शेक :
एक कप टमाटर के जूस में एक कप दही (फैट फ्री), आधा चम्मच नींबू का रस, बारीक कटा अदरक, काली मिर्च व स्वादानुसार नमक मिलाकर ब्लेंड कर लें। रोज एक ग्लास इस शेक को पीने से आपका वजन तेजी से गिरेगा।

Tuesday, October 11, 2016

घुटनों का दर्द | Knee Pain

घुटनों का दर्द बहुत ही पीड़ादायक होता है और यह आपको चलने-फिरने में भी असमर्थ कर देता है. यदि आपका वजन अधिक हो या आप वृद्धावस्था में हों तो घुटनों का दर्द और भी तकलीफदेह हो जाता है. यह बात कम ही लोग जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से घुटनों के दर्द की इस तकलीफ से छुटकारा पाया जा सकता है.

वजन कम करने के आसान घरेलू उपाय | Weight Loss

अपने बढ़ते वजन पर ब्रेक लगाने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? जिम में घंटों कसरत करते हैं, तरह-तरह के वेट लॉस पैकेज लेते हैं या फिर डाइटिंग के चक्कर में अपनी भूख मारते रहते हैं? हमारे पास आपके लिए कुछ ऐसे आसान घरेलू उपाय हैं जिन्हें आप अपने रुटीन में शामिल करके वजन पर नियंत्रण तो कर ही सकते हैं, साथ ही आपकी जेब भी ढीली नहीं होगी।

मलेरिया को कहे जिंदगी भर के लिये बाय बाय | Malaria

आक (आंकडा ,मदार) की दो डंडी अँगूठे के बराबर मोटी ले दूध गिरे नही और टूटी जगह पर उँगली लगा कर धो लें।
गाय का दूध लें न हो तो भेंस का भी चलेगा, 400 gm लेकर गर्म करे और आक की लकड़ी से हिलाते रहें ।
दूध का मावा बन जाये तो उतार कर मावा की आधी मात्रा मिश्री मिला दें और भी मेवाये मिला सकते हैं।
सारी की सारी मावा एक ही वार में दें ।
-----------------------------------------------------
नोट: याद रखे मावा जब बुखार हो तब न दें उतर जाने के बाद दें ।
6 साल से कम को न दें ।
6-12 साल बालों के लिये दूध की मात्रा 200 gm लें
12 से ऊपर बालों को 400 gm

आंवला आरोग्यता का खजाना

आंवलों के मौसम में नित्य प्रातः व्यायाम या भ्रमण के बाद दो पके पुष्ट हरे आंवलों को चबाकर खायें और यदि इस प्रकार कच्चा आंवला न खा सकें तो उनका रस दो चम्मच और शहद दो चम्मच मिलाकर पीएँ।जब आंवलों का मौसम न रहे तब सूखे आंवलों को कूट-पीसकर कपड़े से छानकर आंवलों का चूर्ण तीन ग्राम (एक चम्मच की मात्रा से) सोते समय रात को शहद में मिलाकर या पानी के साथ लें।इस तरह तीन-चार महिनों तक प्रतिदिन आंवलों का प्रयोग करने से भूख और पाचन-शक्ति बढ़ जाती है, गहरी नींद आने लगती है, सिरदर्द दूर हो जाता है,

गेहूं | Wheat


  • खांसीः 20 ग्राम गेहूं के दानों को नमक मिलाकर 250 ग्राम जल गरम गरम पीलें। ऐसा लगभग एक सप्ताह करने से खांसी दूर होती है।
  • उदर शूलः गेहूं की दलिया में चीनी व बादाम गिरी मिलाकर सेवन करने से मस्तिष्क ,दिमाग की कमजोरी, नपुंसकता तथा छाती में होने वाली पीड़ा शांत हो जाती है।
  • खुजलीः गेहूं के आटे को गूथ कर त्वचा की जलन खुजली बिना पके फोड़े फुंसी तथा आग में झुलस जाने पर लगा देने से ठंडक पड़ जाती है।
  • अस्थि भंगः थोड़े से गेहूं को तवे पर भूनकर पीस लें और शहद मिलाकर कुछ दिनों तक चाटने से अस्थिभंग दूर हो जाता है।
  • कीट दंशः यदि कोई जहरीला कीड़ा काट ले तो गेहूं के आटे में सिरका मिलाकर दंश स्थान पर लगाना चाहिए।
  • बालतोड़: शरीर के किसी भी अंग पर से बाल टूट जाने से फोड़ा हो जाता है, जो कि अत्यंत दाहक और कष्टकर होता है। इसमें मुख से गेंहू के दाने चबा चबाकर बांधने से 2-3 दिन में ही लाभ हो जाता है।
  • पथरी: गेहूं और चने को उबालकर उसके पानी को कुछ दिनों तक रोगी व्यक्ति को पिलाते रहने से मूत्राशय और गुरदा की पथरी गलकर निकल जाती है।


गेहूं में है सबसे अधिक फाइबर

सभी तरह के फाइबर जरूरी हैं, चाहे उन्हें किसी भी स्रेत से प्राप्त किया जा रहा हो। शरीर के लिए इन सभी के अपने-अपने फायदे हैं। गेहूं का चोकर फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत है। बादाम-अखरोट, चावल जैसे अन्य अनाजों की अपेक्षा गेहूं के चोकर में अधिक फाइबर होता है। साबुत गेहूं और गेहूं के चोकर के फायदों को समझने के लिए भोजन में मौजूद रेशे के विषय में जानना जरूरी है। वनस्पति का वह भाग जो खाने योग्य, लेकिन अपाच्य होता है, आहारीय फाइबर कहलाता है। इसलिए, अच्छी सेहत के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खाना आवश्यक है।


गेहूं का चोकर क्या हैं

साबुत गेहूं में पाया जाने वाला चोकर अपने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गुणों के कारण महत्वपूर्ण है। गेहूं के दाने का बाहरी आवरण गेहूं का चोकर है, जिसे सामान्य बोलचाल में गेहूं का छिलका कहा जाता है। गेहूं की पिसाई के समय इसका बाहरी आवरण हट जाता है और अंदरूनी श्वेतसार पिस कर आटा बन जाता है। चोकर के कारण गेहूं का आटा भूरा दिखाई देता है। गेहूं के चोकर में अघुलनशील फाइबर होता है, जिसे सैलूलोज कहते हैं। इसमें कैल्शियम, सिलीनियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे खनिजों के साथ-साथ विटमिन ई और बी कॉम्प्लेक्स पाए जाते हैं। इसलिए, जहां मैदा रिफाइंड आटा देखने में सुंदर लगता है और कुछ पकवानों को चिकना बनाता है, वहीं छिलका सहित साबुत गेहूं का आटा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आवश्यक फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर छिलका सहित गेहूं और इसका चोकर स्टार्च के पाचन के लिए कुदरत का पौष्टिक उपहार है। इसलिए विशेषज्ञ इसके सेवन पर जोर देते हैं।


पाचन तंत्र मजबूत बनाएं

हमारी पाचनशक्ति और सामान्य तंदुरुस्ती में फाइबर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आहार में फाइबर की कमी होने से पाचनतंत्र उपयुक्त ढंग से काम नहीं करता है। हालांकि, हमारा पाचनतंत्र अस्वास्थ्यकर आहार और भावनात्मक आवेग से उत्पन्न तनाव का कुछ समय तक तो सामना कर सकता है, लेकिन बाद में समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए अपने पाचनतंत्र की शक्ति बनाए रखने के लिए सही कदम उठाना जरूरी है।

कब्ज से दिलाए राहत
इस बात के वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि कब्ज दूर करने और सहज शौच के लिए गेहूं का चोकर सर्वश्रेष्ठ फाइबर है। यह पाचनतंत्र में पदार्थों की गति बनाए रखता है। अनेक लोगों को समय-समय पर पेट फूलने और सुस्ती जैसी पाचन संबंधी गड़बड़ी की शिकायत रहती है। जब हम अनियमित आहार अपनाते हैं और हमारी पाचन क्रिया की गति धीमी हो जाती है तब हालत और भी बिगड़ सकते हैं। लेकिन फाइबर और खासकर गेहूं के चोकर का पर्याप्त सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी और कब्जियत से मुक्ति में मदद मिलती है।

घुटनों का दर्द | Knee Pain -2

घुटने में दर्द होने के कई कारण हो सकते है | इसके लिए जिम्मेदार कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार है |

अनियमित खाने के कारणवैसे खाध्य पदार्थो जिसको पचाने में काफी वक्त लगता है, वैसे खाध्य की अधिक मात्रा में सेवन करने से | घुटनों पर शारीर का अधिक बोझ पड़ने से भी घुटने में दर्द होता है | ठंडी मौसम के समय अधिक ठंड के पड़ने पर भी जोड़ो में दर्द होने लगता है | एक ही जगह पर कई घंटो तक बैठे रहने पर भी knee pain की समस्या होती है | ज्यादा चलने से भी पैर के घुटनों पर दर्द होगा है | वजन बढ़ने से घुटनों पर जोर पड़ता है |

घुटने के दर्द से बचाव के कुछ असान तरीके (Simple home treatment for Knee pain)
कुछ आसान तरीको को अपना कर घुटने की दर्द (knee pain) से छुटकारा पाया जा सकता है , जिस्से आप घर में बैठ कर ही इस समस्या से रहात पा सकते है | परन्तु इसके लिए आपको निचे दिए गये उपायों को लगातार अपनाना होगा |


गर्म पानी से मालिश (warm water massage)
गरम पानी से धीरे धीरे मालिश करने से भी Knee joint को आराम मिलता है |

1 liter साफ़ पानी को 2 चम्मच नमक मिला कर 5 minute तक गरम करे |कपडे को गर्म पानी से भींगा कर घुटने में करीब 5 से 10 मिनट रखेइस प्रक्रिया को लगातार अधा घंटा तक करने से घुटने की दर्द कम हो जाता है |


तेल मालिश (Oil massage)
सरसों के तेल(mustard oil) में लहसुन (garlic) के कुछ टुकडो को डाल कर कम से कम 5 minute तक गर्म कर ले फिर उस तेल से घुटने की मालिश करे | इस प्रक्रिया को आप दिन में कम से कम 3 से 4 बार आपनए |


सबसे पहले लहसुन के छिलके को निकल ले | फिर लहसुन के दाने को छोटे छोटे महीन टुकडो में परिणत करे |किसी बर्तन में थोडा सा सरसों का तेल को गर्म कर ले फिर उस तेल में लहसुन के टुकडो को लाल होने तक गर्म करे |गर्म होने के पश्च्यात उस लहसुन वाले तेल को हलके गर्म अवस्था में ही अपने घुटनों की जोड़ो पर धीरे धीरे massage करे |


व्यायाम (exercise)
पैरो से की जाने वाली व्यायाम को सुबह और शाम करे, जैसे खड़े होकर घुटने को घुमाए, धीरे धीरे पैरो को घुटने के सहारे मोढ़े और सीधा करे | ऐसा करने से घुटने की दर्द से राहत मिलेगी |

अपने बिछावन पे बैठ जाएधीरे धीरे अपने पैरो को जमीन से ऊपर की ओर उठाये और अपने जांघ के सिद्ध पर थोड़ी देर तक उसी मुद्रा में 8 से 10 सेकण्ड तक रखेउसके बाद पुनः उसे पहली अवस्था में वापस ले आए |रोजाना 5 से 10 बार इस प्रक्रिया को दोहराए |

योगा (yoga)

घुटने के दर्द से रहत पाने में योगा भी मदद गार साबित होता है , रोजाना आप लेट कर के अपने पैरो को घुमाएँ जिस प्रकार हम साईकिल के पैडल को घुमाते है, इस्से भी धीरे धीरे दर्द से रहत मिलती है |

सबसे पहले आप जमीं पर लेट जाए | फिर आपने पैरो को अपने कुल्हे के सहारे ऊपर उठाये | फिर धीरे धीरे साईकिल चलने की तरह अपने पैरो को घुमाए |

खिलती मुस्कान का राज - चमकीले दाँत | Bright Teeth

यूँ तो शरीर के सभी अंगों का अपना-अपना महत्व होता है, लेकिन दाँत अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। ऐसे में हर कोई चाहेगा कि उसके भी दाँत सुंदर, आकर्षक और मजबूत हों। प्रायः भोजन के बाद बचा-खुचा आहार दाँतों में सड़ने लगता है, अतः भोजन के उपरान्त दाँतों की सफाई अच्छे ब्रश से करनी चाहिए, ताकि दाँतों की प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे। सुंदर तथा मजबूत दाँतों के लिए, विटामिन 'ए' और विटामिन 'डी' की आवश्यकता होती है। स्वस्थ दाँतों के लिए कुछ जरूरी बातें इस प्रकार हैं- 

  • दाँतों को जो आहार नुकसान पहुँचाता हो उसका सेवन न करें। 
  • मोटापा उत्पन्न करने वाले आहार से परहेज करें। 
  • दाँतों को चमचमा और स्वस्थ रखने के लिए नमक और सोडे (खाने का) को बराबर मात्रा में मिश्रित कर उसको दाँतों पर हल्का सा मलें। दाँत चमकदार और मोतियों से सफेद हो जाएँगे। 
  • वर्ष में कम से कम तीन बार दंत चिकित्सक से दाँतों की जाँच जरूर करवाएँ। 
  • अधिक गर्म और अधिक ठंडी चीजों का प्रयोग कम करें, क्योंकि ये दाँतों को विशेषतः हानि पहुँचाते हैं। 
  • दाँतों के लिए सेब एवं दूध का सेवन लाभप्रद है। 
  • दाँतों की सफाई के लिए उत्तम स्तर के पेस्ट या पावडर का प्रयोग करें।

Sunday, October 09, 2016

ज्यादा वजन | Over Weight

धनिया और नींबू जूस :
सामग्री: 60 ग्राम हरा धनिया (मसला हुआ), 1 नींबू, 4 गिलास पानी। एक बर्तन में नींबू को दो हिस्सों में काटकर निचोड़ें। उसमें मसला हुआ धनिया और पानी मिला लें। अच्छी तरह से मिक्स करें। आपका हेल्दी जूस तैयार है। इस जूस को खाली पेट लगातार 5 दिन तक लें। हरा धनिया पाचन शक्ति तो बढ़ाता ही है साथ ही शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। यह खून की अशुद्धियों को दूर करता है। नींबू उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है। इस जूस को 5 दिन तक लगातार खाली पेट लेने से आप 2किलो के करीब वजन कम कर सकते हैं।

Friday, October 07, 2016

ज्यादा वजन | Over Weight

करौंदे का जूस :
करौंदे का जूस भी वजन घटाने में बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और फैट्स कम करने में आसानी होती है।