Menu Bar

Monday, July 18, 2016

गैस | Acidity


लहसुन की दो- तीन कलियों के बारीक टुकड़े काटकर उसके ऊपर थोड़ा-सा काला नमक और नीबू की बूंदें डालकर सुबह खाली पेट उसे गर्म पानी से निगल लें। इससे गैस के साथ साथ कॉलेस्ट्रॉल भी ठीक होने में भी मदद मिलती है । गर्मियों में एक-दो कलियां ही लें।

Sunday, July 17, 2016

गैस | Acidity


गैस में बिना दूध की नीबू की चाय बहुत फायदा करती है, नीबू की बूंदें चाय बनाने के बाद डालनी चाहिए। इसमें चीनी की जगह हल्का-सा काला नमक डालें ।

Saturday, July 16, 2016

गैस | Acidity


पांच ग्राम हल्दी या अजवायन और तीन ग्राम नमक मिलाकर गुनगुने पानी से लें।

Friday, July 15, 2016

गैस | Acidity


अजवायन, जीरा, छोटी हरड़ और काला नमक बराबर मात्रा में पीस लें। इसे खाना खाने के तुरंत बाद गुनगुने पानी से, बड़ों के लिए दो से छह ग्राम लें और बच्चों के लिए इसकी मात्रा कम कर दें।

Thursday, July 14, 2016

गैस | Acidity


भोजन के बाद एक चम्मच अजवाइन के साथ चुटकी भर काला नमक मिलाकर चबाकर खाने से पेट कि गैस बहुत जल्दी निकल जाती है।

Tuesday, July 12, 2016

गैस | Acidity


एक एक चम्मच अदरक और नींबू के रस में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर भोजन के बाद नित्य सेवन करने से गैस की समस्त तकलीफें दूर हो जाती हैं।

Monday, July 11, 2016

गैस | Acidity


अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके उस पर काला नमक छिड़ककर दिन में 2 - 3 बार उसका सेवन करें इससे गैस भी नहीं बनेगी और भूख भी खुलकर लगेगी ।

गैस | Acidity


भोजन के बाद अजवाइन, भुना जीरा और काला नमक डाल कर मट्ठा पियें इससे गैस में बहुत आराम मिलता है ।

Sunday, July 10, 2016

गैस | Acidity


मैदे अथवा महीन पिसे आटे की रोटियाँ जल्दी पच नहीं पाती है इससे भी गैस बनती है अत: सदैव चोकर युक्त या बाजार में मिलने वाले मल्टी ग्रेन आटे की ही रोटी खानी चाहिए ।

Saturday, July 09, 2016

गैस | Acidity


जीरा खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसीलिए गैस की समस्या में एक चम्मच जीरा पाउडर ठंडे पानी में घोलकर पिएं, तुरंत लाभ मिलेगा ।

Friday, July 08, 2016

गैस | Acidity


तीन चम्मच काला नमक, दो चम्मच जीरा, एक चम्मच अजवायन, लगभग एक इंच अदरक को एक साथ पीस लें। फिर इसे लगभग आधा लीटर पानी में उबाल लें और जब पानी लगभग 300 एमएल तक हो जाए तो इसमें 3-4 पुदीने की पत्‍तियां मिलाकर इसे ढंक कर आंच बंद कर दें। फिर इसे छान कर प्रत्येक बार भोजन के बाद गर्मा-गर्म पियें । इससे गैस वा एसिडिटी बिलकुल दूर हो जाएगी ।

Thursday, July 07, 2016

गैस | Acidity


आधे चम्मच दालचीनी को पानी मे उबाले और ठंडा होने के बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिए, पेट से गैस की समस्या कोसो दूर रहेगी ।

Wednesday, July 06, 2016

गैस | Acidity

पेट में गैस बनने की समस्या से कई बार हमें शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है । समान्यता जिनको ज्यादा गैस बनती है लोग उनसे दूर ही रहते है और पीठ पीछे उनका उपहास भी उड़ाते है । पेट में गैस के कारण हमारा पाचन तंत्र भी बिगड़ सकता है।

गैस वैसे तो हर व्यक्ति के शरीर में बनती है ।

Tuesday, July 05, 2016

सेहत से खेलता रसायनों का ज़हर

खेती में कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से कहीं, 07 वर्ष की लड़कियों में माहवारी शुरू हो रही है, तो कहीं मनुष्यों के सेक्स में ही परिवर्तन हुआ जा रहा है। विश्व बैंक के अनुसार दुनिया में 25 लाख लोग प्रतिवर्ष कीटनाशकों के दुष्प्रभावों के शिकार होते हैं, जिसमें से 05 लाख लोग काल के गाल में समा जाते हैं। फसलों में कीटनाशकों का बढ़ता हुआ प्रयोग क्या कहर बरपा रहा है, पढें इस शोधपरक लेख में।

खेतों के ज़रिये शरीर में उतरता ज़हर!

Monday, July 04, 2016

रिफाइंड तेल | Refined Oil

रिफाइंड तेल (Refined Oil) शरीर के लिए क्यों हानिकारक है!

रिफाइंड तेल (Refined Oil):
रिफाइंड तेल के बारे में आज से 50 साल पहले तो कोई नहीं जानता था, ये पिछले 20 -25 वर्षों से हमारे देश में आया है | कुछ विदेशी कंपनियों और भारतीय कंपनियाँ इस धंधे में लगी हुई हैं | इन्होने चक्कर चलाया और टेलीविजन के माध्यम से जम कर प्रचार किया लेकिन लोगों ने माना नहीं इनकी बात को, तब इन्होने डोक्टरों के माध्यम से कहलवाना शुरू किया | डोक्टरों ने अपने प्रेस्क्रिप्सन में रिफाइंड तेल लिखना शुरू किया कि

Sunday, July 03, 2016

नाभि का टल जाना (धरण पड़ना )

आमतौर पर पुरुषों की नाभि बाईं ओर तथा स्त्रियों की नाभि दाईं ओर टला करती है।।

पहचान
लेटकर नाभि को दबाकर महसूस करें तो छोटी सी गेंद जैसी कोई चीज़ धड़कती महसूस होती है,यदि ये धड़कन ठीक नाभि के नीचे हो तो सही मानी जाती है। यदि इधर उधर हो तो कब्ज़, दस्त की शिकायत होती है। नाभि हमारे शारीर की ७२०० नाड़ियों का संगम है, इसी कारण सारा शरीर प्रभावित होता है ,धरण ठीक करने के सैकड़ों तरीके सदियों से प्रभावी रूप में प्रचलित हैं। जिनमें से सबसे आसन तरीका बता रहे हैं। जो तुरंत परिणाम देता है। धरण जांचने का तरीका ये है की अपने दोनों हाथों की रेखाए मिला कर छोटी उंगली की लम्बाई चैक करे, अंतर दिखने पर धरण की पुष्टि होती है,

Saturday, July 02, 2016

रिफाईनड तेल बनता कैसे हैं।


बीजों का छिलके सहित तेल निकाला जाता है, इस विधि में जो भी Impurities तेल में आती है, उन्हें साफ करने वह तेल को स्वाद गंध व कलर रहित करने के लिए रिफाइंड किया जाता है ।

वाशिंग - वाशिंग करने के लिए पानी, नमक, कास्टिक सोडा, गंधक, पोटेशियम, तेजाब व अन्य खतरनाक एसिड इस्तेमाल किए जाते हैं, ताकि Impurities इस बाहर हो जाएं |इस प्रक्रिया मैं तारकोल की तरह गाडा वेस्टेज (Wastage} निकलता है जो कि टायर बनाने में काम आता है। यह तेल ऐसिड के कारण जहर बन गया है।