कैंसर रोग से पीड़ित रोगी के लिए कुछ परहेज:-
- इस रोग से पीड़ित रोगी को भूख से अधिक और गरम खाना नहीं खाना चाहिए।
- इस रोग से पीड़ित रोगी को मांस नहीं खाना चाहिए।
- भोजन को अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए उसमें तेज मसालों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- भोजन में सुगन्ध वाले पदार्थों का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस रोग से पीड़ित रोगी को बहुत कम पानी पीना चाहिए।
- रोगी व्यक्ति को चीनी अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- कैंसर के रोगी को तम्बाकू, शराब, धूम्रपान तथा नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- रोगी को चाय, कॉफी का सेवन बहुत ही कम मात्रा में करना चाहिए।
- पेशाब तथा मल के वेग को नहीं रोकना चाहिए।
- कैंसर रोग से पीड़ित रोगी के सम्पर्क में तारकोल, पिच, बैंजाइन, पाराफिन, कार्बोलिक एसिड तथा एनिलाइन और कजली को नहीं लाना चाहिए, क्योंकि ये पदार्थ रोगी के मुंह के रास्ते शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिसके कारण उसकी अवस्था और खराब हो सकती है।