Menu Bar

Thursday, February 16, 2017

कैंसर | Cancer


कैंसर रोग होने का कारण:-

  • कैंसर रोग होने का सबसे प्रमुख कारण दूषित भोजन का सेवन करना है।
  • धूम्रपान करने से या धूम्रपान करने वाले के संग रहने से कैंसर रोग हो सकता है। गुटका, पान मसाला, शराब तथा तम्बाकू का सेवन करने से कैंसर रोग हो सकता है।
  • अधिक (श्रम) कार्य करना तथा आराम की कमी के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • बासी भोजन, सड़ी-गली चीजें तथा बहुत समय से फ्रिज में रखे भोजन को खाने से कैंसर रोग हो सकता है। तेल, घी को कई बार गर्म करके सेवन करने से भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • दांत, कान, आंख, मलद्वार, मूत्रद्वार तथा त्वचा की सफाई ठीक तरह से न करने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • बारीक आटा, चावल, मैदा तथा रिफाइंड का अधिक सेवन करने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • गंदे पानी का सेवन करने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • एल्युमिनियम तथा प्लास्टिक के बर्तनों में अधिक भोजन करने के कारण कैंसर रोग हो सकता है।
  • चीनी, नमक, चाय, कॉफी, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ तथा मांस का भोजन में अधिक उपयोग करने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • तनाव, भय तथा अधिक चिंता करने के कारण कैंसर रोग हो सकता है।
  • बहुत अधिक औषधियों का सेवन तथा एक्स-रे कराने से कैंसर रोग हो सकता है।
  • अप्राकृतिक तथा बिना रेशेदार भोजन का सेवन करने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • बहुत अधिक मिलावटी खाद्य पदार्थ (वह खाद्य पदार्थ जिसमें कंकड़, मिट्टी, तथा अन्य चींजे मिली हुई) का भोजन में सेवन करने के कारण भी कैंसर रोग हो जाता है।
  • भोजन में तेल मसालों का अधिक सेवन करने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • गलत तरीके से भोजन बनाने तथा खाने से भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • रासायनिक पदार्थों तथा रंगों का प्रयोग करने से कैंसर रोग हो सकता है।
  • कृत्रिम व तंग वस्त्रों का अधिक प्रयोग करने के कारण कैंसर रोग हो सकता है।
  • अधिक खाना खाने से भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • पेट में कब्ज बनने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • शरीर में विटामिन `ए´ तथा `सी´ की कमी हो जाने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।
  • शरीर में ऑक्सीज़न की कमी हो जाने के कारण भी कैंसर रोग हो सकता है।