पित्त प्रधान व्यक्ति के मुँह का स्वाद कड़वा, जीभ व आंखों का रंग लाल, शरीर गर्म, पेशाब का रंग पीला होता है। ऐसे व्यक्ति को क्रोध अधिक आता है। उसे पसीना भी अधिक आएगा। कई बार ऐसा देखा गया है कि पित्त प्रधान व्यक्ति के बाल कम आयु में ही सफेद होने लगते हैं।
- युवावस्था में बाल सफेद होना।
- नेत्र लाल या पीेले होना।
- पेशाब का रंग लाल या पीला होना।
- दस्त लगना।
- नाखून पीले होना।
- देह पीली होना।
- नाक से रक्त बहना।
- गर्म पेशाब आना।
- पेशाब में जलन होना।
- अधिक भूख लगना।
- ठण्डी चीजें अच्छी लगना।
- अधिक पसीना आना।
- शरीर में फोड़े होना।
- बेचैनी होना....... आदि।